Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

आज का इतिहास (Today's History) : भारत एवं विश्व के इतिहास में 01 जनवरी से जुड़ी प्रमुख घटनाएं

ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 1 जनवरी वर्ष का पहला दिन है। साल में अभी और 364 दिन शेष हैं। (लीप वर्ष में 365 दिन)

इतिहास में घटित-घटनाएं, जन्म और विदा लिए महान व्यक्ति, पर्व में उत्सव से जुडी बहुत सी ऐसी बातें हैं। अपने लेख में 01 जनवरी से जुड़े इतिहास के बारे में जानेगें। भारत एवं विश्व के इतिहास में 01 जनवरी से जुडी कई महत्वपूर्ण घटनाएं हैं, जो इस प्रकार है..... 

01 जनवरी की महत्वपुर्ण घटनाएँ 

  1. 1502 - पुर्तगाल के नाविकों ने रियो डी जेनेरियो की खोज की।
  2. 1515 - यहूदियों को ऑस्ट्रिया के लाइबाख क्षेत्र से निष्कासित किया गया। 
  3. 1600 - स्कॉटलैंड में 25 मार्च के बजाय 1 जनवरी से नये साल की शुरुआत।
  4. 1651 - चार्ल्स द्वितीय स्टुआर्ट स्कॉटलैंड के राजा बने।
  5. 1664 - छत्रपति शिवाजी ने सूरत अभियान शुरू किया। 
  6. 1785 - 'डेली यूनिवर्सल रजिस्टर' (टाइम्स ऑफ लंदन) का पहला अंक प्रकाशित हुआ।
  7. 1808 - अफ्रीकी देश सिएरा लियाेन ब्रिटिश उपनिवेश बना। 
  8. 1862 - 'भारतीय दंड संहिता' लागू किया गया। 
  9. 1877 - इंग्लैण्ड की महारानी विक्टोरिया भारत की साम्राज्ञी बनी।
  10. 1880 - देश में मनी आर्डर प्रणाली की शुरुआत हुई। 
  11. 1901 - महारानी विक्टोरिया को शाही दरबार में भारत की महारानी घोषित किया गया। 
  12. 1906 - ब्रिटिश सरकार ने भारतीय मानक को स्वीकार किया। 
  13. 1912 - रिपब्लिक ऑफ चाइना की स्‍थापना हुई। 
  14. 1915 - महात्मा गांधी को दक्षिण अफ्रीका में उनके कार्यों के लिये वायसराॅय ने 'केसर-ए-हिंद' से सम्मानित किया।  
  15. 1919 - एडसेल फोर्ड अपने पिता हेनरी फोर्ड के बाद फोर्ड मोटर कंपनी के अध्यक्ष बने।
  16. 1928 - अमेरिका में पहला एयर कंडीशंड कार्यालय सेन एंतोनियो में खुला।  
  17. 1942 - वाशिंगटन में 26 देशों ने संयुक्त राष्ट्र के घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किया।       
  18. 1945 - फ्रांस संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।       
  19. 1947 - ब्रिटिश कोयला खादानों का राष्ट्रीयकरण किया गया। 
  20. 1948 - इटली का संविधान अस्तित्‍व में आया था। 
  21. 1949 - कश्मीर में युद्धविराम की घोषणा हुई।      
  22. 1950 - 'अजाइगढ़' का राज्य भारत संघ में मिला। 
  23. 1955 - भूटान ने पहला डाक टिकट जारी किया गया।      
  24. 1971-  टेलीविजन पर सिगरेट विज्ञापनों का प्रसारण प्रतिबंधित किया गया।  
  25. 1974 - विश्व जनसंख्या वर्ष की शुरूआत हुई।   
  26. 1983 - पहले इंटरनेट नेटवर्क, ARPANET ने आधिकारिक तौर पर TCP/IP इंटरनेट प्रोटोकॉल का उपयोग करना शुरू कर दिया, जिसके परिणामस्वरूप इंटरनेट का निर्माण हुआ
  27. 1985 - लीबिया सरकार द्वारा सभी नागरिकों के लिए सैन्य प्रशिक्षण अनिवार्य घोषित। 
  28. 1992 - भारत और पाकिस्तान ने पहली बार अपने परमाणु प्रतिष्ठानों की सूचियों की अदला-बदली की। डॉक्टर बुतरोस घाली ने संयुक्त राष्ट्र संघ महासचिव का कार्यभार ग्रहण किया।
  29. 1993 - चेकोस्लोवाकिया का दो स्वतंत्र गणराज्यों- चेक एवं स्लोवाक के रूप में विभाजन। 
  30. 1994 - उत्तरी अफ़्रीका मुक्त व्यापार समझौता (नाफ्टा) व्यापारिक बना। 
  31. 1995 - विश्व व्यापार संगठन अस्तित्व में आया।  
  32. 1996 - सिंगापुर एशिया में जापान के बाद दूसरा विकसित देश बना।      
  33. 1997 - भारत-बांग्लादेश के मध्य जल बंटवारे की संधि प्रभावी।      
  34. 1999 - यूरोप के 11 देशों की साझी मुद्रा यूरो का प्रचलन प्रारम्भ। 
  35. 2001 - अंतर्राष्ट्रीय युद्ध अपराध कोर्ट के गठन के लिए रोम संधि पर संयुक्त राज्य अमेरिका व इस्रायल के हस्ताक्षर। कलकत्ता का नाम आधिकारिक तौर पर कोलकाता हुआ।
  36. 2004 - चेक राष्ट्रपति वाक्लाव हावेल को 'गांधी शांति पुरस्कार' प्रदान किये गये, सार्क देशों ने दक्षिण एशिया को मुक्त व्यापार क्षेत्र बनाने वाली साफ्टा संधि और सार्क आतंकवाद विरोधी संधि को मंजूरी दी।
  37. 2006 - दक्षेस देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौता 'साफ़्टा' लागू।      
  38. 2007 - विजय नांबियार संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की मून के चीफ़ आफ़ स्टॉफ़ नियुक्त। 
  39. 2008 - भारत ने सार्क में बांग्लादेश सहित एल डी देशों के निर्यात पर 1 जनवरी, 2008 से शुल्क मुक्त पहुंच (भारत की संवेदनशील सूची में शामिल कुछ वस्तुओं को छोड़कर) प्रदान करना प्रारंभ किया। उत्तर प्रदेश में मूल्य वर्द्धित कर 'वैट' लागू किया गया। भूटान के इतिहास में पहली बार चुनाव में जीते नेशनल काउंसिल के 15 प्रतिनिधियों के नामों की घोषणा की गयी। 
  40. 2009 - केन्द्र सरकार ने सैन्य कर्मियों के लिए वेतन आयोग के गठन के साथ ही 12000 लेफ्टिनेंट कर्नल और नौसेना व वायुसेना में उनके समकक्षों को ऊँचे वेतनमान देने का फ़ैसला किया। उत्तर प्रदेश कैडर के 1972 बैच के आई.पी.एस. अधिकारी राजीव माथुर ने आइ.बी. के निदेशक पद का कार्यभार सम्भाला।
  41. 2013 - उत्तर प्रदेश के जनपद हरदोई में 'महात्मा गांधी जनकल्याण समिति' के सचिव अशोक कुमार शुक्ला ने गांधी भवन में एक प्रार्थना कक्ष स्थापित कराया तथा सर्वोदय आश्रम टडियांवा के सहयोग से सर्वधर्म प्रार्थना का नियमित आरंभ कराया। 
  42. 2017- एंटोनियो गुटेरेस ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव का पद संभाला।
  43. 2020 - संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) के मुताबिक, नए साल में विश्वभर में लगभग 3,92,078 बच्चों ने जन्म लिया। रेलवे सुरक्षा बल का नाम बदलकर भारतीय रेलवे सुरक्षा बल सेवा कर दिया गया।

01 जनवरी को जन्में व्यक्ति (Famous Birthday's).... 

  • 1875- हसरत मुहानी, प्रसिद्ध शायर(मृत्यु-13 मई, 1951)। 
  • 1885- शशिभूषण रथ, 'उड़िया पत्रकारिता के जनक' और स्वतंत्रता सैनानी थे।
  • 1890- संपूर्णानन्द, साहित्यकार, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री (मृत्यु-10 जनवरी, 1969)। 
  • 1892- महादेव देसाई, भारतीय स्वतंत्रतावादी कार्यकर्ता (मृत्यु-15 अगस्त,1942)। 
  • 1894- सत्येन्द्र नाथ बोस, भारतीय गणितज्ञ और भौतिक शास्त्री (मृत्यु- 4 फरवरी, 1974)। 
  • 1912- "किम" फिल्बी, ब्रिटिश खुफिया का एक उच्च रैंकिंग सदस्य (मृत्यु- 11 मई 1988 )।
  • 1912- ग़ुलाम मोहम्मद सादिक़, भारतीय राजनीतिज्ञ थे, जो जम्मू और कश्मीर के प्रधानमंत्री और फिर बाद में मुख्यमंत्री रहे। 
  • 1914- नूर इनायत ख़ान, भारतीय मूल की ब्रिटिश गुप्तचर और भारतीय राजकुमारी (टीपू सुल्तान) (मृत्यु-13 सितम्बर 1944)। 
  • 1914- सरत चन्द्र सिन्हा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता और असम के मुख्यमंत्री थे।
  • 1914- अद्वैत मल्लबर्मन, प्रसिद्ध बांग्ला लेखक (मृत्यु- 16 अप्रॅल, 1951)।
  • 1920- मोहम्मद अलीमुद्दीन, मणिपुर के भूतपूर्व तीसरे मुख्यमंत्री थे। 
  • 1920- मनीराम बागड़ी, समाजवादी विचारधारा के प्रसिद्ध भारतीय नेता (मृत्यु-31 मार्च, 2012)। 
  • 1921- आर. के. त्रिवेदी, भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त थे।
  • 1922- टी. सैलोओ, उत्तर-पूर्व भारत के मिज़ोरम राज्य के दूसरे मुख्यमंत्री थे।
  • 1925- मौलाना वाहिद्दीन खान, विख्यात इस्लामिक विद्वान और शांति कार्यकर्ता। 
  • 1934- कीर्ति चौधरी, 'तीसरे सप्तक' की एकमात्र कवयित्री (मृत्यु-13 जून, 2008) 
  • 1935- ओम प्रकाश चौटाला, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री। 
  • 1936- शकीला, हिन्दी सिनेमा में सन 1950-60 की प्रसिद्ध अभिनेत्री थीं।
  • 1936- सतीश प्रसाद सिंह, भारतीय राजनीतिज्ञ तथा बिहार के मुख्यमंत्री थे।  
  • 1937- काशीनाथ सिंह, प्रसिद्ध उपन्यासकार।   
  • 1941- असरानी, हिन्दी फ़िल्मों के हास्य अभिनेता।     
  • 1943- रघुनाथ अनंत माशेलकर, वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) के पूर्व महानिदेशक। 
  • 1944- के. एल. चिशी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ और नागालैंड के भूतपूर्व मुख्यमंत्री हैं।
  • 1948- फागु चौहान, भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं। 
  • 1950- दीपा मेहता, निर्माता निर्देशक, पटकथा लेखक
  • 1950- राहत इंदौरी, प्रसिद्ध उर्दू कवि एवं गीतकार। 
  • 1951- नाना पाटेकर, हिन्दी व मराठी सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता।  
  • 1952- उदय प्रकाश, हिन्दी कथाकार व उपन्यासकार।
  • 1952- मुकुट मिथी, भारतीय राजनीतिज्ञ और अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं।  
  • 1952- शाजी नीलकांत करण, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता भारतीय फिल्म निर्देशक और चलचित्रकार। 
  • 1953- सलमान खुर्शीद, राजनीतिज्ञ।  
  • 1959- राबड़ी देवी, बिहार की राजनीतिज्ञ तथा लालू प्रसाद यादव की पत्नी हैं।
  • 1961- एन.बीरेन सिंह, भारतीय राजनीतिज्ञ, मणिपुर के मुख्यमंत्री और पूर्व फुटबॉलर और पत्रकार।  
  • 1971- ज्योतिरादित्य सिंधिया, ग्वालियर राजघराने के स्वर्गीय माधवराव सिंधिया के पुत्र।  
  • 1975- सोनाली बेंद्रे, हिन्दी फ़िल्मों की अभिनेत्री।  
  • 1978- विद्या बालन, हिन्दी फ़िल्मों की अभिनेत्री।  
  • 1979- नगांगो डिंको सिंह, भारत के सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज़ों में से एक हैं।   
  • 1982- अनुषा धाँडेकर, हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री हैं।  

01 जनवरी को हुए निधन व्यक्ति (Famous Death's)...... 

  • 1933- हेमचंद दासगुप्त, भारत के प्रसिद्ध भू-वैज्ञानिक (जन्म- 1878)। 
  • 1940- पानुगंटि लक्ष्मी नरसिंग राव, प्रसिद्ध तेलुगु लेखक। 
  • 1955- शान्ति स्वरूप भटनागर, भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक (जन्म-21 फरवरी, 1894)।
  • 1955- शान्ति स्वरूप भटनागर, भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक।
  • 1964- राजेन्द्र सिंहजी जडेजा, भारतीय थल सेना के प्रथम थल सेनाध्यक्ष थे।
  • 1971- ग़ुलाम मोहम्मद सादिक़, भारतीय राजनीतिज्ञ थे, जो जम्मू और कश्मीर के प्रधानमंत्री और फिर बाद में मुख्यमंत्री रहे। 
  • 1983- डी.एन.खुरोदे, एक प्रसिद्ध भारतीय उद्यमी थे, जिन्हें भारत के दुग्ध उद्योग में उनके योगदान के लिए जाना जाता है।      
  • 1992- ग्रेस हूपर, अमेरिकी कंप्यूटर वैज्ञानिक और उच्च स्तरीय प्रोग्रामिंग भाषा 'कोबोल' के डेवलपर  (जन्म-9 दिसंबर, 1906)। 
  • 2008- प्रताप चन्द्र चंदर, पूर्व केन्द्रीय शिक्षा मंत्री एवं लेखक।
  • 2012- केरो ग्लेगोरोव, मैसेडोनिया गणराज्य के पहले राष्ट्रपति ( जन्म- 3 मई, 1917)। 
  • 2015- मृणालिनी देवी पवार, धार रियासत की महारानी और महाराज सयाजीराव विश्वविद्यालय की उपकुलपति। 
  • 2015- मारियो क्यूमो, अमेरिकी राजनीतिज्ञ, न्यूयॉर्क के गर्वनर (जन्म: 15 जनवरी, 1932 )। 
  • 2015- डोना डगलस, अमेरिकी अभिनेत्री और गायक (जन्म: 26 सितंबर, 1932)। 

01 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव (Important Day's)... 

  • आर्मी मेडिकल कोर स्थापना दिवस      
  • राष्ट्रीय विज्ञान कांग्रेस स्थापना दिवस। 
  • वैश्विक परिवार दिवस       
  • अंतर्राष्ट्रीय नेपाली ढोटी और नेपाली टोपी दिवस       
  • कल्पतरू दिवस (रामकृष्ण आंदोलन)       
  • राष्ट्रीय वृक्ष रोपण दिवस (तंजानिया)       
नोट - विभिन्न माध्यमों से संग्रहित जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ