Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

आज का इतिहास (Today's History) : भारत एवं विश्व के इतिहास में 04 जनवरी से जुड़ी प्रमुख घटनाएं

ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 4 जनवरी वर्ष का चौथा दिन है। साल में अभी और 361 दिन शेष हैं। (लीप वर्ष में 362 दिन) 

इतिहास में घटित-घटनाएं, जन्म और विदा लिए महान व्यक्ति, पर्व में उत्सव से जुडी बहुत सी ऐसी बातें हैं। अपने लेख में 04 जनवरी से जुड़े इतिहास के बारे में जानेगें। भारत एवं विश्व के इतिहास में 04 जनवरी से जुडी कई महत्वपूर्ण घटनाएं हैं, जो इस प्रकार है.....

04 जनवरी की महत्वपुर्ण घटनाएँ..

  1. 1604- शहजादा सलीम की नाकाम बगावत के बाद उन्हें बादशाह अकबर के सामने पेश किया गया।
  2. 1809- दृष्टिहीनों को पढ़ने-लिखने में मदद देने वाली लिपि के आविष्कारक लुई ब्रेल का जन्म। लुई तीन वर्ष की आयु में एक दुर्घटना में अपनी आंखों की रौशनी गंवा बैठे थे।
  3. 1906- किंग जार्ज पंचम ने कलकत्ता (अब कोलकाता) के विक्टोरिया मेमोरियल हॉल की आधारशिला रखी थी।
  4. 1906- दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को एक विकेट से हराकर अपनी पहली टेस्ट जीत हासिल की थी।
  5. 1932- ब्रिटिश ईस्ट इंडीज के वायसराय विलिंगडन ने महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू को गिरफ्तार किया था।
  6. 1958- न्यूजीलैंड के सर एडमंड हिलेरी ने दक्षिणी ध्रुव पर कदम रखा। 1912 में कैप्टन रॉबर्ट एफ़ स्कॉट के अभियान के बाद वह पहले अन्वेषक थे, जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। हिलेरी ने अपनी टीम के साथ खराब मौसम में करीब 113 किलोमीटर की यात्रा की।
  7. 1948- बर्मा (अब म्यांमार) ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता की घोषणा की थी।
  8. 1951- चीन के सुरक्षाबलों ने कोरियाई युद्ध के दौरान सियोल पर कब्जा किया था।
  9. 1962- अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में पहली स्वचालित (मानवरहित) मेट्रो ट्रेन चली थी।
  10. 1966- भारत के प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और पाकिस्तान के जनरल अयूब खान के बीच भारत-पाकिस्तान सम्मलेन की शुरूआत।
  11. 1972- नई दिल्ली में 'इंस्टिट्यूट ऑफ क्रिमिनालॉजी एंड फारेंसिक साइंस' का उद्घाटन। 
  12. 1998- बांग्लादेश ने भारत को उल्फा महासचिव अनूप चेतिया को सौंपने से इन्कार किया। 
  13. 1999- मंगल ग्रह पर भाप का विश्लेषण करने हेतु अमेरिकी यान 'मार्स पौसर लैंडर प्रोब' का प्रस्थान। 
  14. 2002- ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर भारत पहुँचे। 
  15. 2004- भारत के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पाक प्रधानमंत्री जमाली के बीच इस्लामाबाद में वार्ता आयोजित। 
  16. 2007- अमेरिका में नैंसी पेलोसी को हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव का स्पीकर चुना गया। इस पद पर पहुंचने वाली वह पहली महिला।
  17. 2010- भारत में 'स्टॉक एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया' के आदेश पर शेयर बाज़ारों के खुलने का समय एक घंटा पहले सुबह 9 बजे कर दिया गया।
  18. 2010- दुबई में आठ अरब डॉलर की लागत से छह साल में निर्मित 824 मीटर ऊंची 168 मंज़िला दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज ख़लीफ़ा का उद्घाटन किया गया। इसमें स्वीमिंग पूल, मॉल्स, दफ्तर, सिनेमा हॉल सहित सारी सुविधाएं मौजूद है। इसकी 76 वीं मंजिल पर एक मस्जिद भी बनाई गई है। इसे 95 किलोमीटर दूर से भी साफ साफ देखा जा सकता है। इसमें लगाई गई लिफ्ट दुनिया की सबसे तेज चलने वाली लिफ्ट है।
  19. 2020- भारतीय ऑल-राउंडर इरफ़ान पठान ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की। 
  20. 2020- केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने नयी दिल्ली विश्व पुस्तक मेले का उद्घाटन किया। यह नयी दिल्ली विश्व पुस्तक मेला का 28वां संस्करण है, इसकी थीम 'गांधी: लेखकों के लेखक' रखी गयी। 

04 जनवरी को जन्में व्यक्ति (Famous Birthday's).... 

  1. 1643- गुरुत्वाकर्षण का सिद्धान्त और गति के नियम का प्रतिपादन करने वाले इंग्लैंड के महान भौतिक विज्ञानी एवं गणितज्ञ सर आइजक न्यूटन का जन्म।
  2. 1809- लुई ब्रेल - नेत्रहीनों के लिये 'ब्रेल लिपि' का निर्माण करने वाले प्रसिद्ध व्यक्ति थे।
  3. 1887- लोचन प्रसाद पाण्डेय - प्रसिद्ध साहित्यकार थे, जिन्होंने हिन्दी एवं उड़िया, दोनों भाषाओं में काव्य रचनाएँ भी की थीं।
  4. 1892- जे.सी. कुमारप्पा, भारत के एक अर्थशास्त्री थे।
  5. 1906- विष्णु दामोदर चितले, प्रसिद्ध कम्युनिस्ट, स्वतंत्रता सेनानी, राष्ट्रवादी एवं राजनीतिज्ञ थे।
  6. 1916- निलोफर (राजकुमारी), तुर्की के ओट्टोमन राजसी वंश की आखिरी शहजादी थीं।
  7. 1924- सेबास्तियन कप्पेन, एक धार्मिक विचारक थे।
  8. 1925- प्रदीप कुमार, हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता थे। 
  9. 1925- गोपालदास नीरज, हिन्दी साहित्यकार, शिक्षक एवं कवि सम्मेलनों के मंचों पर काव्य वाचक एवं फ़िल्मों के गीत लेखक थे।
  10. 1931- निरुपा रॉय, प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री थीं।
  11. 1952- टी. एस. ठाकुर, भारत के 43वें मुख्य न्यायाधीश रहे हैं।
  12. 1955- प्रताप चन्द्र सारंगी, भारत के सामाजिक कार्यकर्ता और राजनेता हैं।
  13. 1957- गुरदास मान पंजाबी गायक गीतकार
  14. 1965 - आदित्य पंचोली, हिन्दी सिनेमा के जानेमाने अभिनेता हैं।
  15. 1988 - नाबिला जमशेद, भारतीय लेखक थे।

04 जनवरी को हुए निधन व्यक्ति (Famous Death's)......  

  1. 1905- अयोध्याप्रसाद खत्री, खड़ी बोली के प्रसिद्ध कवि थे।
  2. 1931- मोहम्मद अली, भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार और शिक्षाविद थे।
  3. 1967- रामचंद्र कृष्ण प्रभु, गांधीजी के अनुयाई और प्रसिद्ध पत्रकार थे।
  4. 1983- झाबरमल्ल शर्मा, राजस्थान के वयोवृद्ध साहित्यकार, पत्रकार एवं इतिहासकार थे।
  5. 1991- भारत के 12वें मुख्य न्यायाधीश जयंतीलाल छोटेलाल शाह का निधन।
  6. 1994- राहुल देव बर्मन (आर. डी. बर्मन) हिन्दी फ़िल्मों के मशहूर संगीतकार थे।
  7. 2006- दुबई के शासक शेख़मकतूम बिन रशीद अल मकतूम का निधन।
  8. 2009- सुधीर रंजन मजूमदार, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।
  9. 2016- एस. एच. कपाड़िया, भारत के 38वें मुख्य न्यायाधीश थे।
  10. 2017- अब्दुल हलीम जाफ़र ख़ाँ, संगीत की दुनिया में प्रसिद्ध सितार वादक थे।

04 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव (Important Day's)... 

  • लुई ब्रेल दिवस
नोट - विभिन्न माध्यमों से संग्रहित जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ