Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

ब्रिक्स [BRICS] : इस्लामिक देश इंडोनेशिया BRICS का 10वां मेंबर बना


इंडोनेशिया अब आधिकारिक रूप से उभरती अर्थव्यवस्थाओं के समूह ब्रिक्स (BRICS) का पूर्ण सदस्य (11वां) बन गया है। ब्राजील, जो 2025 के लिए ब्रिक्स की अध्यक्षता कर रहा है, ने इस विकास की घोषणा की। ब्रिक्स नेताओं ने 2023 में जोहान्सबर्ग शिखर सम्मेलन में इंडोनेशिया की सदस्यता का समर्थन किया था। इंडोनेशिया की सदस्यता ब्रिक्स की वैश्विक प्रभाव बढ़ाने के व्यापक प्रयास का हिस्सा है, जिसमें 2024 में मिस्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब, और यूएई जैसे नए सदस्यों का स्वागत किया गया।  

  • इंडोनेशिया ब्रिक्स में शामिल होने वाला 10वां देश है। 
  • जुलाई 2025 में ब्रिक्स सम्मेलन ब्राजील की अध्यक्षता में रियो डी जनेरियो में होगा। इस बार ब्रिक्स का थीम "ग्लोबल साउथ" है।
  • ब्रिक्स की स्थापना 2006 में की थी। हालांकि इसकी आधिकारिक बैठक 2009 में रूस के येकातेरिनबर्ग में हुआ था। इसके बाद 2010 में साउथ अफ्रीका को भी शामिल करने पर सहमति बनी।
  • पिछले साल संगठन का विस्तार हुआ और इसमें ईरान, मिस्र, इथियोपिया पूर्ण सदस्य बना। इसके बाद से ब्रिक्स को ब्रिक्स प्लस भी कहा जाने लगा।  
  • यूरोपियन यूनियन (EU) को पछाड़कर BRICS दुनिया का तीसरा सबसे ताकतवर आर्थिक संगठन बन चुका है। 
  • ग्लोबल GDP में EU के देशों की कुल हिस्सेदारी 14% है, वहीं BRICS देशों का हिस्सा 27% से ज्यादा है।   
  • ब्रिक्स में किसी भी नए देश को शामिल करने के लिए सभी सदस्य देशों की सहमति जरूरी होती है लेकिन भारत के विरोध की वजह से ये शर्त पूरी नहीं हो पाई।

ब्रिक्स का इतिहास [History of BRICS]

ब्रिक्स का गठन 2006 में हुआ और 2010 में दक्षिण अफ्रीका के शामिल होने के साथ इसका विस्तार हुआ। इसके घटक राष्ट्र ब्राज़ील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका हैं।

  1. इसकी स्थापना 2006 में हुई और इसके 5 सदस्य देश है। मूलतः 2010 में दक्षिण अफ्रीका के शामिल किए जाने से पहले इसे "ब्रिक" के नाम से जाना जाता था।
  2. ब्राजील, रूस, भारत और चीन के संस्थापक देशों ने 2009 में येकातेरिनबर्ग में पहला शिखर सम्मेलन आयोजित किया, जिसके एक साल बाद दक्षिण अफ्रीका इस गुट में शामिल हो गया।
  3. ईरान, मिस्र, इथियोपिया और संयुक्त अरब अमीरात 1 जनवरी 2024 को संगठन में शामिल हुए। 
  4. सऊदी अरब अभी तक आधिकारिक तौर पर शामिल नहीं हुआ है, लेकिन एक आमंत्रित राष्ट्र के रूप में संगठन की गतिविधियों में भाग लेता है।
  5. संयुक्त रूप से, ब्रिक्स सदस्य देशों का क्षेत्रफल विश्व के लगभग 30% भूभाग और वैश्विक जनसंख्या का 45% है।
  6. ब्रिक्स देशों ने कई प्रतिस्पर्धी पहलों को लागू किया है, जैसे कि न्यू डेवलपमेंट बैंक, ब्रिक्स कंटिंजेंट रिजर्व अरेंजमेंट, ब्रिक्स पे, ब्रिक्स संयुक्त सांख्यिकीय प्रकाशन और ब्रिक्स बैसक रिजर्व मुद्रा।
नोट - विभिन्न माध्यमों से संग्रहित जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ