Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

All you need to know about North Atlantic Treaty Organization (NATO) : अंतर्राष्ट्रीय संस्थान/संगठन //EP01

Photo Credit : Wikipedia

उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (North Atlantic Treaty Organization) एक सैन्य गठबंधन है, जिसकी स्थापना अप्रैल 4, 1949 को हुई। इस संगठन का मुख्यालय बेल्जियम की राजधानी ब्रूसेल्स में हैं। नाटो की संस्थापक संधि- वाशिंगटन संधि के अनुच्छेद 5 के सामूहिक रक्षा खंड के तहत या संयुक्त राष्ट्र के आदेश के तहत, अकेले या अन्य देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के सहयोग से किया जाता है।

  • नाटो देश एक सुरक्षा गठबंधन है जिसमें उत्तरी अमेरिका और यूरोप के 32 देश शामिल हैं, जिसकी स्थापना 1949 में वाशिंगटन संधि पर हस्ताक्षर के साथ हुई थी।

  • संगठन ने सामूहिक सुरक्षा की व्यवस्था बनाई है, जिसके अन्तर्गत सदस्य राज्य बाहरी आक्रमण की स्थिति में सहयोग करने के लिए सहमत होंगे।

  • नाटो के सभी सदस्यों की संयुक्त सैन्य खर्च दुनिया के रक्षा व्यय का 70% से अधिक है, जिसका संयुक्त राज्य अमेरिका अकेले दुनिया का कुल सैन्य खर्च का आधा हिस्सा खर्च करता है और ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी और इटली 15% खर्च करते हैं।

  • नाटो के 12 संस्थापक सदस्य संयुक्त राज्य अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, बेल्जियम, कनाडा, डेनमार्क, फ्रांस, आइसलैंड, इटली, लक्ज़मबर्ग, नीदरलैंड, नॉर्वे और पुर्तगाल हैं।  इन 12 देशों ने आपसी रक्षा गठबंधन, उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) की स्थापना के लिए 4 अप्रैल, 1949 को वाशिंगटन, डीसी में उत्तरी अटलांटिक संधि पर हस्ताक्षर किए।

  • शीत युद्ध की समाप्ति से पूर्व यूनान, टर्की, पश्चिम जर्मनी, स्पेन भी सदस्य बने और शीत युद्ध के बाद भी नाटों की सदस्य संख्या का विस्तार होता रहा।

  • द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद सोवियत संघ ने पूर्वी यूरोप से अपनी सेनाएँ हटाने से मना कर दिया और वहाँ साम्यवादी शासन की स्थापना का प्रयास किया। अमेरिका ने इसका लाभ उठाकर साम्यवाद विरोधी नारा दिया। और यूरोपीय देशों को साम्यवादी खतरे से सावधान किया। फलतः यूरोपीय देश एक ऐसे संगठन के निर्माण हेतु तैयार हो गए जो उनकी सुरक्षा करे। व नाटो सगठन बनाया गया।

  • संधि प्रावधानों के अनुच्छेद 5 में कहा गया कि एक सदस्य राज्य के खिलाफ हमला सभी सदस्यों के खिलाफ हमला माना जाता है।


    North Atlantic Treaty Organization (NATO) Members List (32th Countries.......

  1. Belgium  - 24 August 1949

  2. Denmark - 24 August 1949

  3. Canada - 24 August 1949

  4. France - 24 August 1949

  5. Iceland - 24 August 1949

  6. Italy - 24 August 1949

  7. Luxembourg - 24 August 1949

  8. Netherlands - 24 August 1949

  9. Norway - 24 August 1949

  10. Portugal - 24 August 1949

  11. United Kingdom - 24 August 1949

  12. United States - 24 August 1949

  13. Greece -18 February 1952

  14. Turkey - 18 February 1952

  15. Germany - 6 May 1955

  16. Spain - 30 May 1982

  17. Czech Republic - 12 March 1999

  18. Hungary - 12 March 1999

  19. Poland - 12 March 1999

  20. Bulgaria - 29 March 2004

  21. Estonia - 29 March 2004

  22. Latvia - 29 March 2004

  23. Romania - 29 March 2004

  24. Slovakia - 29 March 2004

  25. Slovenia - 29 March 2004

  26. Lithuania - 29 March 2004

  27. Albania -  1 April 2009

  28. Croatia - 1 April 2009

  29. Montenegro - 5 June 2017

  30. North Macedonia - 27 March 2020

  31. Finland - 4 April 2023

  32. Sweden - 2024

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ