Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

75वें गणतंत्र दिवस ( 75th Republic Day ) 2024 : पिछले कुछ वर्षों के मुख्य अतिथि की सूची ( 1950-2024 )

Dear Readers,

बता दें कि बीते वर्षों में विश्व के कई बड़े अतिथियों ने गणतंत्र दिवस पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। इसमें अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शामिल हैं। हालांकि, कोविड महामारी के कारण 2021 और 2022 के बीच किसी भी मुख्य अतिथि को आमंत्रित नहीं किया गया था। मगर, इस साल फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन मुख्य अतिथि के रूप में इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ा रहे हैं। यह यात्रा छठी बार है जब किसी फ्रांसीसी नेता को भारत के गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। यह परंपरा 1976 में राष्ट्रपति जैक्स शिराक के साथ शुरू हुई, उसके बाद 1980 में वालेरी गिस्कार्ड डी'एस्टेंग, 2008 में निकोलस सरकोजी और 2016 में फ्रेंकोइस ओलांद के साथ शुरू हुई।

  • हर साल गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाले परेड में किसी भी देश के प्रधानमंत्री/राष्ट्रपति/शासक को अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाता है।
  • पहली परेड 26 जनवरी 1950 को आयोजित की गई थी। इसमें इंडोनेशिया के राष्ट्रपति डॉ. सुकर्णो को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था।
  • 1955 में जब राजपथ पर पहली परेड आयोजित की गई थी तब पाकिस्तान के गवर्नर जनरल मलिक गुलाम मोहम्मद को आमंत्रित किया गया था।
  • हालांकि, कोविड महामारी के कारण 2021 और 2022 के बीच किसी भी मुख्य अतिथि को आमंत्रित नहीं किया गया था।
  • हर साल 26 जनवरी की परेड का आयोजन नई दिल्ली स्थित कर्तव्यपथ (राजपथ) पर किया जाता है, लेकिन साल 1950 से 1954 तक राजपथ पर यह परेड आयोजित नहीं की जाती थी। 26 जनवरी की परेड क्रमशः इरविन स्टेडियम, किंग्सवे, लाल किला और रामलीला मैदान में आयोजित की जाती थी।

All Chief Guest invited to attend Republic Day Parade of India

भारतीय गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथियों की सूची : 

  1. 2024: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन
  2. 2023: मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी 
  3. 2022: कोई मुख्य अतिथि नहीं
  4. 2021: कोई मुख्य अतिथि नहीं
  5. 2020: ब्राज़ील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो 
  6. 2019: दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा 
  7. 2018: आसियान देशों के प्रमुख: ब्रुनेई के सुल्तान हसनल बोलकिया, कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन सेन, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो, लाओस के प्रधानमंत्री थोंग्लौन सिसौलिथ, मलेशिया के प्रधानमंत्री नजीब रजाक, म्यांमार की राज्य-सलाहकार आंगसान सूकी, फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो डुटर्टे; सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन लूंग, थाईलैंड के प्रधानमंत्री प्रयुत चान-ओ-चा, वियतनाम के प्रधानमंत्री गुयेन जुआन फुक । 
  8. 2017: अबू धाबी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान 
  9. 2016: फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद और श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाल सिरिसेन
  10. 2015: अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा 
  11. 2014: जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे 
  12. 2013: भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक 
  13. 2012: थाईलैंड की प्रधानमंत्री यिंगलक शिनावात्रा 
  14. 2011: इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुसीलो बाम्बांग युद्धोयोनो    
  15. 2010: दक्षिण कोरिया गणराज्य के राष्ट्रपति ली म्यूंग बक     
  16. 2009: कज़ाकिस्तान के राष्ट्रपति नूर्सुल्तान नाज़र्बायव    
  17. 2008: फ्रांस के राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी    
  18. 2007: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 
  19. 2006: सऊदी अरब के राजा शाह अब्दुल्ला  
  20. 2005: भूटान के राजा जिग्मे सिंगये वांगचुक    
  21. 2004: ब्राजील के राष्ट्पति लुइज़ इंसियो लूला दा सिल्वा    
  22. 2003: ईरान के राष्ट्पति मोहम्मद ख़ातमी
  23. 2002: मॉरीशस के राष्ट्रपति कासम उतीम 
  24. 2001: अलजीरीया के राष्ट्रपति अब्देलाज़िज बुटेफ्लिका     
  25. 2000: नाइजीरिया के राष्ट्रपति ऑल्यूसगुन ओबसांजो    
  26. 1999: नेपाल के राजा बीरेंद्र बीर बिक्रम शाह देव    
  27. 1998: फ्रांस के राष्ट्रपति ज़्याक शिराक    
  28. 1997: त्रिनीनाद और टोबैगो के प्रधानमंत्री बसदेव पाण्डे    
  29. 1996: ब्राजील के राष्ट्रपति फरनांडो हेनरिक करडोसो  
  30. 1995: दक्षिण अफ़्रीका के राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला 
  31. 1994: सिंगापुर के प्रधानमंत्री गोह चोक टोंग    
  32. 1993: यूके के प्रधानमंत्री जॉन मेजर    
  33. 1992: पुर्तगाल के राष्ट्रपति मेरियो सोरेस    
  34. 1991: मालदीव के राष्ट्रपति मॉमून अब्दुल गय्यूम    
  35. 1990: मॉरीशस के प्रधानमंत्री अनिरुद्ध जगन्नाथ    
  36. 1989: वियतनाम के नगुय वं लनं (महासचिव)
  37. 1988: श्रीलंका के राष्ट्रपति जूनिअस रिचर्ड जयवर्धने
  38. 1987: पेरु के राष्ट्रपति एलन ग्रेसिया
  39. 1986: ग्रीस के प्रधानमंत्री एँड्रियास पपनड्रीयु    
  40. 1985: अर्जेन्टीना के राष्ट्रपति राउल अल्फोंसिन    
  41. 1984: भूटान के राजा जिग्मे सिंगये वांगचुक
  42. 1983: नाइजीरिया के राष्ट्रपति सेहु शगारी
  43. 1982: स्पेन के राजा जॉन कार्लोस प्रथम
  44. 1981: मेक्सिको के राष्ट्रपति जोस लोपेज़ पोर्टिलो
  45. 1980: फ्रांस के राष्ट्रपति वैलेरी गिसकर्ड डी 'ईस्टांग
  46. 1979: ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्रपति मैल्कम फ्रेजर
  47. 1978: ऑयरलौंड के राष्ट्रपति पैट्रिक हिलरी
  48. 1977: पौलैण्ड के प्रथम सचिव एडवर्ड गिरेक
  49. 1976: फ्रांस के प्रधानमंत्री ज़्याक शिराक
  50. 1975: जांबिया के राष्ट्रपति केनेथ कौंडा
  51. 1974: यूगोस्लाविया के राष्ट्रपति जोसिप ब्रौज टीटो और श्रीलंका के  प्रधानमंत्री सिरिमावो बन्दरानाइक
  52. 1973: जायरे के राष्ट्रपति कर्नल जॉसेफ़ मोबूतो
  53. 1972: मॉरीशस के प्रधानमंत्री शिवसागर रामगुलाम
  54. 1971: तंजानिया के राष्ट्रपति जूलियस नीयरेरे
  55. 1970: बेल्जियम के राजा बौदौइन
  56. 1969: बुल्गारिया के प्रधानमंत्री टॉड झिवकोव
  57. 1968: यूगोस्लाविया के राष्ट्रपति जोसिप ब्रोज टीटो और सोवियत यूनियन के प्रधानमंत्री अलेक्सी कोसिजिन
  58. 1967: अफ़ग़ानिस्तान के राजा मोहम्मद ज़हीर शाह 
  59. 1966: No information available
  60. 1965: पाकिस्तान के खाद्य एवं कृषि मंत्री राना अब्दुल हामिद
  61. 1964: यूके के लुईस माउंटबेटन
  62. 1963: कंबोडिया के राजा नोरोडोम सिहानोक
  63. 1962: डेनमार्क के प्रधानमंत्री विग्गों कांपमान्न
  64. 1961: ब्रिटेन की महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय
  65. 1960: सोवियत संघ के राष्ट्रपति क्लिमेंट वोरोशिलोव
  66. 1959: ब्रिटेन के महाराज फिलिप (Chief of the Defence Staff)
  67. 1958: चीन के मार्शल ये जियानयिंग    
  68. 1957: सोवियत संघ के रक्षा मंत्री जॉर्जी ज़ुकोव 
  69. 1956:यूके के रिचर्ड बटलर और जापान के मुख्य न्यायाधीश कोटरों टनका
  70. 1955: पाकिस्तान के गवर्नर जनरल मलिक गुलाम मोहम्मद
  71. 1954: भूटान के राजा जिग्मे दोरजी वांगचुक    
  72. 1953: No information available
  73. 1952: No information available
  74. 1951: नेपाल के राजा त्रिभुवन बीर विक्रम शाह  
  75. 1950: इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुकर्णो    

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ