Dear Aspirants,
![]() |
न्यायमूर्ति संजीव खन्ना (Justice Sanjeev Khanna) बने भारत के 51वें मुख्य न्यायाधीश |
जस्टिस संजीव खन्ना (Justice Sanjeev Khanna) ने सोमवार को देश के 51वें मुख्य न्यायाधीश के तौर पर शपथ ग्रहण की। राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में भारत के 51वें मुख्य न्यायाधीश (Chief Justice of India) के रूप में शपथ ली।
- न्यायमूर्ति संजीव खन्ना सुप्रीम कोर्ट में दूसरे सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश थे, उन्होंने पूर्व मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ का स्थान लिया है। बता दें कि न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ 10 नवंबर को अपने पद से सेवानिवृत्त हुए, वह 9 नवंबर 2022 से इस पद पर थे।
- जस्टिस खन्ना का कार्यकाल 13 मई, 2025 तक रहेगा। दिल्ली के प्रतिष्ठित परिवार से तालुक रखने वाले जस्टिस संजीव खन्ना तीसरी पीढ़ी के वकील रहे हैं।
- उन्होंने 1983 (तीस हजारी कोर्ट) में दिल्ली बार काउंसिल से करियर शुरू किया और संवैधानिक, कराधान, वाणिज्यिक, और पर्यावरण कानून में विशेषज्ञता प्राप्त की।
- जस्टिस खन्ना का जन्म 14 मई 1960 को दिल्ली में हुआ था और लॉ की पढ़ाई उन्होंने डीयू के कैंपस लॉ सेंटर से की।
- 2004 में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के स्थायी वकील (सिविल) के रूप में नियुक्ति मिली और 2005 में दिल्ली हाईकोर्ट में एडहॉक जज बने। बाद में उन्हें स्थायी जज नियुक्त कर दिया गया।
- दिल्ली हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश रहे जस्टिस देवराज खन्ना के पुत्र और सर्वोच्च न्यायालय के जाने-माने पूर्व न्यायाधीश जस्टिस एचआर खन्ना के भतीजे हैं।
- जस्टिस खन्ना को 18 जनवरी 2019 को कॉलेजियम की सिफारिश पर सुप्रीम कोर्ट में एलिवेट किया गया।
- जस्टिस खन्ना, 17 जून 2023 से 25 दिसंबर 2023 तक सुप्रीम कोर्ट लीगल सर्विस कमेटी के अध्यक्ष रहे। अभी नेशनल लीगल सर्विस अथॉरिटी के कार्यकारी अध्यक्ष और नेशनल ज्यूडिशल एकेडमी भोपाल के गवर्निंग काउंसिल मेंबर हैं।
![]() |
न्यायमूर्ति संजीव खन्ना (Justice Sanjeev Khanna) बने भारत के 51वें मुख्य न्यायाधीश |
0 टिप्पणियाँ