Dear Readers,
"राष्ट्रीय जनता दल यानि आरजेडी'' भारत का एक भारतीय राजनैतिक दल है, जो बिहार, झारखंड और केरल राज्यों में स्थित है।
- इस पार्टी की स्थापना 5 जुलाई, 1997 में जगदानंद सिंह और लालू प्रसाद यादव ने की थी।
- लालू प्रसाद यादव के नेतृत्व में रघुवंश प्रसाद सिंह, कांति सिंह, मोहम्मद शहाबुद्दीन, मुहम्मद तस्लीमुद्दीन, अली असरफ फ़ातिमी, अब्दुल बारी सिद्दीकी समेत 17 लोकसभा और 8 राज्यसभा सांसदों, सैकड़ो वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में राजद की घोषणा की गई थी।
- इस पार्टी का समर्थन आधार परंपरागत रूप से अन्य पिछड़ा वर्ग, दलित और मुस्लिम रहा है और इसे उच्च नीच का भेद तथा समनाता का राजनीतिक चैंपियन माना जाता है।
- राष्ट्रीय जनता दल का चुनाव-चिन्ह 'लालटेन' हैं। लालटेन आत्मज्ञान का, साक्षरता की ओर प्रगति का और प्रकाश का प्रतीक है।
- 2008 में, उत्तर-पूर्वी राज्यों में अपने प्रदर्शन के बाद राजद को मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय स्तर की पार्टी का दर्जा प्राप्त हुआ। 30 जुलाई, 2010 को राजद की राष्ट्रीय पार्टी के रूप में मान्यता रद्द कर दी गई थी।
- मार्च, 1998 में आम चुनाव हुए और इस चुनाव में जनता दल से अलग होने के बाद लालू की बनाई आरजेडी ने अकेले दम पर बिहार की 17 लोकसभा सीटों पर जीत का परचम लहराया।
- लालू प्रसाद यादव के जेल जाने के बाद राबड़ी देवी ने 25 जुलाई, 1997 को बिहार की बागडोर संभाली और फरवरी, 1999 तक वह मुख्यमंत्री रहीं। इसके बाद राज्य में करीब एक महीने तक राष्ट्रपति शासन लगा रहा और उसके बाद 9 मार्च, 1999 को राबड़ी देवी फिर से मुख्यमंत्री बनीं और 2 मार्च 2000 तक मुख्यमंत्री रहीं।
- 2000 में आरजेडी बिहार विधानसभा चुनाव में 124 सीटें हासिल कर सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी। इस बार राबड़ी देवी ने पूरे पांच साल सरकार चलाई।
-: लालू प्रसाद यादव का जीवन एवं राजनीतिक सफर :-
लालू प्रसाद यादव का जन्म 11 जून, 1948 को बिहार के गोपालगंज के फुलवरिया गांव में हुआ था। उनके पिता का नाम कुंदन राय और मां का नाम मरछिया देवी था। लालू यादव के बड़े भाई कॉलेज में चपरासी की नौकरी करते थे।
- लालू प्रसाद ने पटना विश्वविद्यालय के बीएन कॉलेज से एलएलबी और राजनीति विज्ञान में मास्टर डिग्री ली।
- लालू यादव ने 1970 में, पटना यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन के महासचिव के रूप में छात्र राजनीति में प्रवेश किया और 1973 में अपने अध्यक्ष बने।
- 1974 में, उन्होंने बिहार आंदोलन, जयप्रकाश नारायण (जेपी) की अगुवाई वाली छात्र आंदोलन में अनुसूचित जाति व जनजाति तथा पिछड़े वर्ग के हक व अधिकार के लिए शामिल हो गए।
- 1 जून, 1973 को यादव ने राबड़ी देवी से अपने माता-पिता द्वारा व्यवस्थित एक पारंपरिक शादी की।
- लालू यादव 1977 में जनता पार्टी के टिकट पर सारण से चुनाव लड़ा और सबसे कम उम्र (29 साल) में सांसद बने।
- लालू प्रसाद यादव, 10 मार्च, 1990 में बिहार में जनता दल की सरकार बनी। भारतीय जनता पार्टी की सहायता से लालू यादव, 25 जुलाई, 1997 तक बिहार के मुख्यमंत्री बने।
- 15 वर्षों के शासन में लालू प्रसाद यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी भी मुख्यमंत्री बनी।
- 90 के दशक में भारतीय जनता पार्टी का सबसे बड़ा मुद्दा राम मंदिर का था। उस समय भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने सोमनाथ से रथयात्रा निकाली थी। केंद्र में विश्वनाथ प्रताप सिंह और बिहार में लालू प्रसाद यादव की सरकार चल रही थी, जब आडवाणी रथयात्रा लेकर बिहार पहुंचे तो तब तक लालू यादव ने उनकी रथयात्रा रोकने की ठान ली। 23 सितंबर, 1990 को बिहार के समस्तीपुर में लाल कृष्ण आडवाणी को गिरफ्तार कर लिया गया।
- 03 अक्टूबर, 2013 को न्यायालय ने उन्हें पाँच साल की कैद और पच्चीस लाख रुपये के जुर्माने की सजा दी।
- इस अधिसूचना के बाद संसद की सदस्यता गँवाने वाले लालू प्रसाद यादव भारतीय इतिहास में लोक सभा के पहले सांसद हो गये हैं।
- लालू प्रसाद यादव और 44 अन्य लोगों को चाइबासा कोषागार से 90 के दशक में 37.7 करोड़ रुपए निकालने के मामले में अभियुक्त बनाया गया था।
0 टिप्पणियाँ